UPSC के भारतीय वन सेवा में 151 पदों पर वैकेंसी:5 जून को होगी प्रारंभिक परीक्षा, 22 फरवरी तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

ਯੂ.ਪੀ.ਐਸ.ਸੀ. ਦੀ ਭਾਰਤੀ ਵਣ ਸੇਵਾ ਵਿੱਚ 151 ਪਦਵਾਂ 'ਤੇ ਵੈਕੈਂਸੀ:5 ਜੂਨ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆ, 22 ਫਰਵਰੀ ਤੱਕ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹੋ ਆਨਲਾਈਨ Apply

UPSC के भारतीय वन सेवा में 151 पदों पर वैकेंसी:5 जून को होगी प्रारंभिक परीक्षा, 22 फरवरी तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन संघ लोक सेवा आयोग ने बुधवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर UPSC Prelims 2022 अधिसूचना जारी की। UPSC सिविल सेवा और UPSC भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा के लिए उपस्थित होने के इच्छुक उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं।

भारतीय वन सेवा परीक्षा 2022 रिक्ति की भर्ती के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है। सभी पात्रता मानदंड पूरा करते हैं। वे अधिसूचना पढ़ सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। 2 फरवरी को आवेदन प्रक्रिया के संबंध में 2022 के लिए भारतीय वन सेवा परीक्षा (IFS) के लिए अधिसूचना जारी की है।

बता दें, अधिसूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी को शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगी और प्रारंभिक परीक्षा 5 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को यह सलाह दी गई है कि वे सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हो, जिसमें राष्ट्रीयता, आयु और शैक्षिक पृष्ठभूमि शामिल हैं।

आयु सीमा

  • 21 वर्ष से
  • 32 वर्ष तक

योग्यता

  • परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को भारत, भूटान या नेपाल का नागरिक होना अनिवार्य है।
  • पशुपालन, पशु चिकित्सा विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी, प्राणी शास्त्र, कृषि, वानिकी या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में पास।
  • उम्मीदवारों के पास कम से कम इनमें से किसी एक में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

वेतन

  • 56,100 रुपए से
  • 2,25,000 रुपए तक

आवेदन शुल्क

  • सामान्य उम्मीदवारों को 100 रुपए का शुल्क देना होगा।
  • महिलाएं, SC-ST, OBC और विकलांगों को परीक्षा के लिए शुल्क का भुगतान करने से छूट है।

रिक्त पदों पर भर्ती

  • UPSC भारतीय वन सेवा (IFS) : 151

परीक्षा में बैठने वाले प्रत्येक उम्मीदवार, जिन्हें सीएसई में छह प्रयासों की अनुमति दी जाएगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और PWBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए प्रयासों की संख्या में छूट उपलब्ध होगी। UPSC सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 परीक्षा की तारीख से 15 दिन पहले जारी किया जाएगा। इसे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड करना होगा

Comments

Popular posts from this blog

ਪੋਸਟ ਦਾ ਨਾਮ: ਸਪੋਰਟਸ ਅਥਾਰਟੀ ਇੰਡੀਆ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵੈਕੈਂਸੀ 2023 ਆਨਲਾਈਨ ਫਾਰਮ

Sports Authority of IndiaAdvt No 147-1/2023Various Vacancy 2023

Bank Of India (BOI)Advt No. 2022-23/3Probationary Officer Vacancy 2023